DU Celebration: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के शताब्दी समारोह समापन प्रोग्राम में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (30 जून) को दिल्ली मेट्रो से गए. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो से यात्रा कर रहे लोगों से बात की. उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भाषा से लेकर तनाव कैसे कम करें तक पर बात की.
पीएम मोदी ने झारखंड के रांची रहने वाले युवक से सवाल किया कि उनके दोस्त क्या इस राज्य के अलावा किसी दूसरी जगह से भी है? इस पर युवक ने जवाब दिया कि उसके दोस्त उत्तर प्रदेश और दक्षिण अफ्रीका के हैं.
इसके बाद यात्रा कर रहे लोगों से पीएम मोदी ने पूछा कि क्या कोई दूसरी भाषा सिखी है? इस पर एक लड़की ने जवाब दिया कि मलयालम में एक लड़की बोल रही थी तो उनसे हेलो बोलना सीखा. वहीं दूसरी छात्रा ने कहा कि उन्होंने अपने कॉलेज में मणिपुर से आने वाले लोगों को हिंदी सिखाई. एक दूसरी लड़की ने कहा कि उन्होंने लोगों को असमी भाषा सिखाई.
पीएण मोदी ने क्या कुछ कहा?
पीएम मोदी के साथ यात्रा कर रहे लोगों ने बताया कि उन्हें परीक्षा पे चर्चा से बहुत फायदा हुआ. इससे हमें तनाव से लड़ने में शक्ति मिली है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि जब आपका किसी से लगाव हो जाता है तो तनाव की शुरुआत होती है, लेकिन आप कर्तव्य भाव से काम करेंगे तो तनाव की गुजांइश कम रहती है.
पीएम मोदी से सवाल किया गया कि विश्व में बढ़ते वर्चस्व का क्या कारण है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि इसका कारण आप लोग हैं. लोगों का विश्वास है कि भारत के युवाओं के पास बहुत प्रतिभा है. वो दुनिया के काम आ सकते हैं.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacted with individuals in Delhi Metro on his method to attend the centenary celebrations of Delhi University, earlier as we speak. pic.twitter.com/sj5sESZSgD
— ANI (@ANI) June 30, 2023
राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा नीति पर कया कहा?
एक शख्स ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से पाठयक्रम में लचीलापन आया है. भारतीय़ भाषाओं में पढ़ने का विकल्प भी मिला है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के गांवों में बहुत प्रतिभा है, लेकिन उनको अंग्रेजी का सौभाग्य नहीं मिला. खेल में हमारे बच्चे आगे आ रहे हैं तो कई लोगों उनसे अंग्रेजी में सवाल करते हैं, लेकिन उनका काम तो स्पोर्ट्स में है. ऐसे में भाषा बाधा नहीं बननी चाहिए है.
पीएम मोदी के साथ यात्रा कर रहे छात्र ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विश्वविद्यालय के एक कॉलेज से बी. कॉम की पढ़ाई कर रहे शिवम गुप्ता (19) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में बैठना और उनसे बात करना काफी शानदार अनुभव रहा.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि हममें से कुछ को देश के प्रधानमंत्री के साथ करीबी और व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने का मौका मिला। यह बहुत असाधारण लग रहा था। हमारे विश्वविद्यालय के रास्ते में यात्रा के दौरान उनसे बातचीत करने का भी मौका मिला.’’
ये भी पढ़ें- https://www.abplive.com/photo-gallery/news/india-pm-modi-travel-delhi-metro-to-attend-delhi-university-shatabdi-samaroh-celebration-2442864



