President Droupadi Murmu has approved Gallantry awards to 80 Armed Forces personnel on eve of Republic Day

Date:


Republic Day 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 80 सशस्त्र बल कर्मियों के लिए वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दे दी. इनमें से 12 सुरक्षाकर्मियों को मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. 6 सुरक्षाकर्मियों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें से 3 कर्मियों को मरणोपरांत इस मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

इसके अलावा 16 सुरक्षाकर्मियों को शौर्य चक्र नवाजा जाएगा, जिनमें से 2 सुरक्षाकर्मी मरणोपरांत पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे. वहीं, 53 कर्मियों को सैन्य पदक से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 7 को मरणोपरांत मेडल दिया जाएगा. इतना ही नहीं, एक नाव सेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) भी दिए जाएंगे .

मरणोपरांत मिलेगा कीर्ति चक्र  
पंजाब रेजिमेंट की आर्मी मेडिकल कोर की 26वीं बटालियन के कैप्टन अंशुमान सिंह, 9 पैरा स्पेशल फोर्स यूनिट के हवलदार अब्दुल माजिद और 55 राष्ट्रीय राइफल्स (ग्रेनेडियर्स) के सिपाही पवन कुमार को मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया.

परम विशिष्ट सेवा पदक
गणतंत्र दिवस पर भारतीय सेना के नॉर्दर्न कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, सेंट्रल आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. भारतीय वायु सेना के मेंटेनेंस कमान प्रमुख एयर मार्शल विभास पांडे को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया.

इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता और सेवा पदक की अलग-अलग कैटेगरी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया. इनमें 277 वीरता पदक शामिल हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र को किया संबोधित 
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है. उन्होंने इस दौरान लोकतंत्र, संविधान और इसरो सहित कई मुद्दों का संबोधन में जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने देश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि कल हम संविधान के प्रारंभ का उत्सव मनाएंगे.

यह भी पढ़ें- भारत जोड़ो न्याय यात्रा को नीतीश की न! क्या पलट गए बिहार सीएम? सर्वे ने दिया ‘इंडिया’ को शॉक


Nilesh Desai
Nilesh Desaihttps://www.TheNileshDesai.com
The Hindu Patrika is founded in 2016 by Mr. Nilesh Desai. This website is providing news and information mainly related to Hinduism. We appreciate if you send News, information or suggestion.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related