New RAW Chief: रवि सिन्हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख बनाया गया है. वे 1988 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर हैं. नियुक्तियों पर कैबिनेट की समिति ने सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दी है. रवि सिन्हा 30 जून को वर्तमान आरएडब्ल्यू चीफ का कार्यकाल पूरा होने पर पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल 2 वर्षों का होगा.


