West Bengal Panchayat Elections Violence Digvijaya Singh Tweets On Mamata Banerjee

0
192


West Bengal Panchayat Elections Violence: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा के बाद राजनीति गरमाई हुई है. इसी कड़ी में अब कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बयान सामने आया है. दिग्विजय सिंह ने सोमवार (10 जुलाई) को इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा, मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रशंसक रहा हूं, लेकिन मौजूदा हालात हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छे नहीं हैं. 

दिग्विजय सिंह का बयान तब आया है, जब पश्चिम बंगाल में एक बार फिर 697 बूथों पर चुनाव होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल के जिन जिलों में पुनर्मतदान की घोषणा की गई, उनमें सबसे ज्यादा मुर्शिदाबाद में बूथ हैं, इसके बाद मालदा में 112 बूथ हैं. वहीं हिंसा प्रभावित नादिया में 89 बूथों पर पुनर्मतदान होगा, जबकि 24 परगना जिलों में 46 और 36 बूथों और अन्य जगह पर पुनर्मतदान होगा. 

दिग्विजय सिंह का ट्वीट
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर जो हो रहा है वो डरावना है, मैं ममता बनर्जी के धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रशंसक रहा हूं लेकिन जो हो रहा है वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. हम जानते हैं कि आपने सीपीएम शासन में इसी तरह की स्थिति का बहादुरी से सामना किया था, लेकिन अब जो हो रहा है वह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है. 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार (8 जुलाई) को मतदान के दौरान हुई हिंसक झड़पों के लिए टीएमसी की कड़ी आलोचना की. स्मृति ईरानी ने कहा, ”जिस तरह से लोग पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में लोकतंत्र की हत्या देख रहे हैं. लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का दावा करने के लिए मार दिया जा रहा है, कांग्रेस उसी टीएमसी से हाथ मिला रही है.”

यह भी पढ़ें:-

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति का है मामला