उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में अगले दो दिनों तक घने से बहुत ज्यादा घने कोहरे की संभावना जताई गई है. घने कोहरे की वजह से यातायात सेवाएं प्रभावित होने वाली हैं. विजिबिलिटी कम होने की वजह से पहले से ही ट्रेनें लेट चल रही हैं.