Rahul Gandhi Nyay Yatra : राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर असम के गुवाहाटी में एक बार फिर विवाद खड़ा हुआ है. यहां शहर के अंदर से यात्रा की इजाजत नहीं मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई है. प्रशासन का कहना है कि शहर के अंदर यात्रा की इजाजत नहीं है, जबकि राहुल गांधी की यात्रा शहर के अंदर की तरफ बढ़ रही थी. इसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग की. इसे लेकर राहुल गांधी की बस के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प हुई है.
