Prajwal Revanna: भारत पहुंचते ही गिरफ्तार हुआ प्रज्वल रेवन्ना, आपत्तिजनक वीडियो मामले में SIT करेगी पूछताछ

0
99


Prajwal Revanna Arrested: कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार (31 मई) तड़के बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल पर सैकड़ों महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसकी वीडियो बनाने का आरोप है. हासन में हुए लोकसभा चुनाव से पहले रेवन्ना की वीडियो वायरल हो गई थी, जिसके बाद वह पुलिस की पकड़ से बचकर जर्मनी भाग गया था. 

कर्नाटक पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को इंटरपोल से प्रज्वल रेवन्ना के भारत आने की जानकारी मिली थी. इसके बाद एसआईटी, बेंगलुरु पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारी शुक्रवार तड़के एयरपोर्ट पर पहुंचे और रेवन्ना को लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया. एसआईटी ने हासन सांसद को हिरासत में ले लिया है और अब उससे वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ की जाएगी. प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो जारी कर अपने भारत लौटने की जानकारी भी दी थी.


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here