PM Narendra Modi in Jharkhand Attacks JMM Congress Hemant Soren 2024 Lok Sabha Election | PM Modi in Danbad Rally: कांग्रेस-जेएमएम पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा

0
67


PM Modi in Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (1 मार्च) को झारखंड के धनबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले लोग जांच से भाग रहे हैं, क्योंकि ये लोग अपने कारनामों को जानते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस की परिवारवादी और तुष्टिकरण वाली सरकार है. परिवारवादी अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं. 

धनबाद में बीजेपी की विजय संकल्प रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी का मकसद है- विकास, विकास और तेज विकास. जबकि कांग्रेस हो या उसके सहयोगी दल, वो विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं. उन्होंने कहा कि देश कह रहा है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है. झारखंड के लोग मोदी की ऐसी अनेक गारंटियों के गवाह हैं, जो बीते वर्षों में पूरी हुई है. 

जेएमएम का मतलब- जमकर खाओ: पीएम मोदी

झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो, लेकिन जब से यहां जेएमएम और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है. तब से यहां स्थितियां बदली हैं. उन्होंने कहा कि जेएमएम का मतलब हो गया है- जमकर खाओ.

बेनामी संपत्तियों का बना लिया पहाड़: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने गठबंधन सरकार चला रहे दोनों दलों को घेरते हुए कहा कि इन लोगों (जेएमएम और कांग्रेस) ने झारखंड की जनता को लूटकर, आपके पसीने की कमाई को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं. आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में रंगदारी और घुसपैठ बहुत ज्यादा हो रही है. जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, उन्हें जेल जाना होगा. जेएममम और कांग्रेस के नेता अपनी तिजोरी भर रहे है. 

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के दुश्मन: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस ने जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक ही समझा है. ये लोग यहां के प्रतिभाशाली नौजवानों को कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे, क्योंकि परिवारवादी अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं. लेकिन मोदी आपके बारे में सोचता है, आपके भविष्य के बारे में सोचता है. आप ही मेरे परिवारजन हैं, आपके बच्चों का भविष्य, मेरी गारंटी है. कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के दुश्मन है. 

यह भी पढ़ें: PM Modi in Jharkhand: ‘मैंने सिंदरी प्लांट को शुरू करवाने का लिया था संकल्प, आज ये गारंटी पूरी हुई’, झारखंड में बोले PM मोदी