Parliament Monsoon Session Amit Shah Slams Congress And Opposition Parties Over Manipur Violence Discussion In Lok Sabha Rajya Sabha | अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी, संसद में बोले

0
108


Parliament Monsoon Session: संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है. एक तरफ विपक्ष अड़ा हुआ है कि सदन के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा पर बयान दें तो दूसरी तरफ सरकार कह रही है कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष भाग रहा है. इसी बीच केंद्रीय  गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (25 जुलाई) को कहा कि चर्चा करने पर सरकार को कोई डर नहीं है. 

अमित शाह ने कहा,  ”उनको (विपक्ष) दलितों, महिलाओं के कल्याण औऱ सहकार में कोई रुचि नहीं है. इनका नारे लगाना स्वभाविक है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मैंने दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के विपक्ष के नेता को लेटर लिखा है कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं.” राज्यसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं. 

उन्होंने कहा कि मणिपुर पर लंबी चर्चा करने के लिए सरकार को कोई डर नहीं है. जनता आपको देख रही है. चुनाव में जाना है तो ऐसे में जनता के खौफ को ध्यान में रखें. संवेदनशील मुद्दे के लिए सदन में उचित माहौल बनाए.