Parliament Budget Session from 31st January all party meeting today Central Minister Prahlad joshi finance minister Nirmala Sitharaman

0
94


Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र (Budget Session) से पहले मंगलवार (30 जनवरी, 2024) को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) इस मीटिंग को सुबह 11:30 बजे से संसद भवन परिसर की पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में करेंगे जिसमें दोनों सदनों (निचला सदन लोकसभा और उच्च सदन राज्यसभा) के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को बुलाया गया है.

बैठक में सरकार सभी राजनीतिक दलों से आगामी बजट सत्र के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग की अपील करेगी. नियम है कि संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सरकार सत्र के एजेंडे को विपक्ष के साथ साझा करती है और विपक्ष की ओर से मीटिंग में मुद्दों को लेकर सुझाव दिए जाते हैं जिसे सरकार नोट करती है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगा बजट सत्र

यह बजट सत्र बुधवार (31 जनवरी) को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के संबोधन से शुरू होगा. अगले दिन गुरूवार (एक फरवरी) को केंद्र सरकार की ओर से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी. यह सत्र आगामी 9 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान कई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा हो सकती है. आम चुनावों से ठीक पहले होने वाला यह बजट सत्र मौजूदा लोकसभा का आखिरी संसद सत्र होगा.

क्या होता है Budget?

जैसे हम घर चलाने के लिए एक हफ्ते या महीने भर के लिए एक बजट बनाते हैं, उसी तरह देश चलाने के लिए बजट बनाया जाता है. देश के इस बजट में साल भर के खर्च और कमाई का लेखा-जोखा पेश किया जाता है और सरकार इसके जरिए आगामी वित्त वर्ष के लिए नई स्कीम की घोषणा भी करती है. यही नहीं, केंद्र की ओर से अंतरिम बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा समेत मूलभूत जरूरतों के लिए खर्च का प्रावधान किया जाता है. आगे इसे केंद्र सरकार की देखरेख में लागू किया जाता है.

ये भी पढ़ें:Hemant Soren: कहां हैं हेमंत सोरेन? ED ने दिल्ली आवास पर डाला डेरा, BMW भी की जब्त; BJP बोली- 18 घंटे से फरार हैं CM