Padma Award 2025 Sharda Sinha Padma Vibhushan Sushil Modi Padma Bhushan And Arjit Singh Padma Shri Know Details

0
57


Padma Award 2025 List: केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार (25 जनवरी, 2025) को पद्म पुरस्कार 2025 के लिए नामों का ऐलान किया है. लोकगायिका शारदा सिन्हा समेत 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत 13 शख्सियतों को पद्म भूषण और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह समेत 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. इस तरह से कुल 139 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे. 

ये सम्मान पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री जैसी 3 कैटगरी में दिया जाता है. ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, व्यापार, विज्ञान, इंजीनियरिंग, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में महान कार्य करने वालों को दिया जाता है.