Moscow Terrorist Attack Rahul Gandhi Condemns Russia Terrorist Attack Know What He Says | Russia Terrorist Attack: राहुल गांधी ने की मॉस्को में हुए आतंकी हमले की निंदा, बोले

0
74


Moscow Shooting: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक समारोह स्थल पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है. उन्होंने पीड़तों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि रूस के लोगों के साथ हैं.

मॉस्को टेररिस्ट अटैक पर क्या कुछ बोले राहुल गांधी?

वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर शनिवार (23 मार्च) को पोस्ट किया, ”मॉस्को में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले से प्रभावित पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है. मैं हिंसा के इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और रूस के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा हूं.”

रूस के बाहरी इलाके में इलाके क्रास्नोगोर्स्क टाउन में क्रोकस सिटी हॉल और कॉन्सर्ट कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार (22 मार्च) शाम कई बंदूकधारियों ने वहां एकत्र लोगों की भीड़ पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी और आगजनी को अंजाम दिया था. रूसी मीडिया के मुताबिक, हमलावर छद्मवेश में थे और उन्होंने स्वाचालित हथियारों का इस्तेमाल किया था.

जिस समय हमला हुआ उस वक्त कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा हुआ था. रूसी जांच समिति के अनुसार, आतंकी हमले में मारे गए लोगों का आंकड़ा 133 तक पहुंच गया है और इसके बढ़ने की आशंका है क्योंकि मलबा हटाने का काम चल रहा है. आतंकी हमले में मारे गए लोगों में कई बच्चे भी बताए जा रहे हैं. 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार (23 मार्च) को बताया कि सभी चार बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और संदिग्ध यूक्रेन भागने की कोशिश कर रहे थे. वहीं, कीव ने कहा है कि हमल में यूक्रेन की संलिप्तता के आरोप बेतुके हैं.