Kolkata Doctor Rape Murder Case RG Kar Hospital Junior Doctors Casework withdrawn from Saturday

0
86


Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में न्याय को लेकर चल रही मांग पर जूनियर डॉक्टरों और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच चल रही बातचीत सफल रही है. पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स मोर्चा ने कल अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है. प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर शनिवार (21 सितंबर) से काम पर पर वापस लौटेंगे. इस दौरान आपातकालीन सेवाएं फिर से शुरू होंगी, लेकिन ओपीडी सेवाएं निलंबित रहेंगी.

यह घोषणा पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उनकी अधिकांश मांगों को स्वीकार करने और साउथ बंगाल में भारी बाढ़ के बीच की गई है. जहां जूनियर डॉक्टर्स की ओर से कोलकाता में स्वास्थ्य मुख्यालय के सामने धरना शुक्रवार (20 सितंबर) से वापस ले लिया जाएगा. जिसके बाद शुक्रवार (20 सितंबर) को दोपहर में जूनियर डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य भवन से सीबीआई मुख्यालय और सीजीओ कॉम्प्लेक्स तक विरोध रैली निकाली जाएगी. 

 

(Developing Story…)

ये भी पढ़ें: कश्मीर चुनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का भड़काऊ बयान, कहा- ‘ 370 पर अब्दुल्ला-कांग्रेस गठबंधन PAK के साथ’