jammu kashmir indian army killed 7 Pakistani terrorists including 2 BAT force in Poonch

0
21


Jammu Kashmir News: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के बॉर्डर वाले इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकियों को मार गिराया. यह घटना पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हुई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने 4-5 फरवरी की रात को नियंत्रण रेखा पर 7 घुसपैठिए को मार गिराया, जिसमें 2 से 3 पाकिस्तानी आर्मी भी शामिल थे.

बताया जा रहा है कि ये घुसपैठिए पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के साथ मिलकर भारतीय सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला करना चाहते थे. पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम इससे पहले भी भारतीय सेना पर छिपकर हमला कर चुकी है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वह भारत के साथ कश्मीर समेत सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक मारे गए घुसपैठिए में दहशत संगठन अल-बदर के आतंकी भी शामिल हैं. लाहौर में 5 फरवरी 2025 को एक रैली में आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद ने भारत के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था. उसने कश्मीर को आजाद कराने समेत कई बातें कही थी.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)