ISRO Tweets Chandrayaan-3 Mission Objectives Soft Landing On Lunar Surface Accomplished All Payloads Are Performing Normally

0
169


Chandrayaan 3 Update: चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) से बाहर निकल प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) चांद की सतह पर चहलकदमी कर रहा है. इसी बीच शनिवार (25 अगस्त) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस मिशन के मकसद और अब तक हासिल किए गए लक्ष्यों के बारे में जानकारी दी. 

इसरो ने ट्वीट (X) कर कहा, “चंद्रयान-3 मिशन के उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हुआ. चंद्रमा पर रोवर के घूमने का मकसद पूरा हुआ. अब इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है. सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं.” 

शिवशक्ति प्वाइंट के पास घूम रहा रोवर

इससे पहले शनिवार को इसरो ने रोवर के चांद पर घूमने की वीडियो जारी करते हुए कहा था कि दक्षिणी ध्रुव पर चांद के रहस्यों की खोज में प्रज्ञान रोवर शिवशक्ति प्वाइंट के आसपास घूम रहा है. पीएम मोदी ने शनिवार को बैंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की थी. 

पीएम मोदी ने की नाम की घोषणा

इस दौरान पीएम मोदी ने ऐलान किया कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर उतरा है, अब उस जगह को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा. साथ ही पीएम ने ये भी कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह जगह अब ‘तिरंगा प्वाइंट’ कहलाएगी. 

 

ये भी पढ़ें- 

राजस्थान में भाषण देते वक्त अचानक क्यों रुके गृह मंत्री अमित शाह? लोगों से बोले- ‘अरे सुन लिया यार’




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here