Grammy Awards: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन को ग्रैमी अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी. पीएम ने कहा कि यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति जुनूनी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं. पीएम मोदी ने 2023 में उनसे मुलाकात का भी जिक्र किया. बता दें कि चंद्रिका टंडन के एल्बम ‘त्रिवेणी’ ने बेस्ट न्यूज एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता है.
रिकॉर्डिंग अकादमी के सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां आयोजन रविवार को अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित किया गया था.
पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर चंद्रिका टंडन को बधाई देते हुए कहा, “त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई. हम एक उद्यमी, परोपकारी और निस्संदेह, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व करते हैं! यह सराहनीय है कि वह किस तरह भारतीय संस्कृति के प्रति जुनूनी बनी हुई हैं और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए काम कर रही हैं. वह कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं. मुझे 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात अच्छी तरह याद है.”
Congratulations to @chandrikatandon on profitable the Grammy for the album Triveni. We take nice satisfaction in her accomplishments as an entrepreneur, philanthropist and ofcourse, music! It is commendable how she has remained keen about Indian tradition and has been working to…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2025
चंद्रिका टंडन ने भी पीएम मोदी को बधाई के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा, “मैं हर स्तर पर आभारी और विशेषाधिकार प्राप्त महसूस करती हूं. इस मार्ग को स्थापित करने के लिए परमात्मा को धन्यवाद और इतने गर्मजोशी भरे संदेश के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद! हल्की हंसी पसंद है.”
I really feel grateful and privileged at each degree.. thanks to the divine for setting this path.. and thanks PM Modi for such a heat message ! Love Light Laughter https://t.co/zNgcVD4kbj
— Chandrika Tandon (@chandrikatandon) February 3, 2025
इन कलाकारों को भी किया गया था नॉमिनेट
बेस्ट न्यू एज, एंबियंट या चैंट एल्बम श्रेणी में अन्य कलाकारों को भी नॉमिनेट किया गया था. जिसमें रिकी केज द्वारा लिखित ब्रेक ऑफ डॉन, रयुची सकामोटो द्वारा लिखित ओपस, अनुष्का शंकर द्वारा लिखित हाउ डार्क इट इज़ बिफोर डॉन और राधिका वेकारिया द्वारा वॉरियर्स ऑफ लाइट शामिल थे.
कौन हैं चंद्रिका टंडन?
चंद्रिका टंडन ग्लोबल बिजनेस लीडर और पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई की बड़ी बहन हैं. उन्होंने अपने सहयोगियों, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरीवादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ पुरस्कार जीता. अवॉर्ड जीतने पर उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक लगता है.
2011 में नॉमिनेट हो चुकी थीं चंद्रिका टंडन
यह पहली बार नहीं है जब चंद्रिका टंडन को रिकॉर्डिंग अकादमी द्वारा मान्यता दी गई है. उन्हें 2011 में उनके एल्बम ‘सोल कॉल’ के लिए ग्रैमी के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें समकालीन विश्व संगीत श्रेणी में आध्यात्मिक संगीत शामिल था. हालांकि वो उस साल अवॉर्ड नहीं जीत पाईं, लेकिन ‘त्रिवेणी’ एल्बम से उन्हें सफलता मिली.



