IND Vs PAK Match Wishes: भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली और लोकेश राहुल के नाबाद शतक और कुलदीप यादव की फिरकी के दम पर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी है. एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में सोमवार (11 सितंबर) को भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया. पाकिस्तान के खिलाफ रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी जीत है.
ये मैच रविवार को शुरू हुआ था और बारिश के कारण सोमवार को रिजर्व-डे में भी जारी रहा. भारत ने कल 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बना बनाए थे. भारत के 357 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई. भारत की इस धमाकेदार जीत पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है.
सीएम योगी ने दी बधाई
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”एशिया कप 2023 में आज शानदार व ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम का अभिनंदन! जय हिंद!”
एशिया कप 2023 में आज शानदार व ऐतिहासिक विजय हासिल करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई, पूरी टीम का अभिनंदन!
जय हिंद!🇮🇳
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 11, 2023
सूरत में लोगों ने आतिशबाजी की
इस महामुकाबले में बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप ने 25 देकर पांच विकेट लिए. भारत के लिए कोहली ने 94 गेंद में नाबाद 122 और केएल राहुल ने नाबाद 111 रन बनाए. बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”शानदार जीत की बधाई.” भारत की जीत की खुशी में गुजरात के सूरत में लोगों ने आतिशबाजी की.
#WATCH | Surat, Gujarat: Fans have a good time as India beat Pakistan within the Asia Cup Super 4 match, by 228 runs#INDvPAK pic.twitter.com/kvJvQDqZiE
— ANI (@ANI) September 11, 2023
गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप मैच जीतने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई. हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. उन्हें आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं.”
Congratulations to the Indian cricket group for profitable the Asia Cup match in opposition to Pakistan.
Our gamers displayed a commendable efficiency in each facet of the sport. Best needs to them for upcoming matches.#INDvsPAK pic.twitter.com/B5u7nDrWs5
— Amit Shah (@AmitShah) September 11, 2023
सौरभ भारद्वाज ने टीम इंडिया को बधाई दी
आप नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई.
Congratulation Team India 🇮🇳 https://t.co/XcEfnP4B0z
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 11, 2023
कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा, ”एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए Team India को बधाई. विराट कोहली और केएल राहुल के शतकों ने 356/2 का विशाल स्कोर बनाया. कुलदीप यादव ने महज 25 रन देकर 5 विकेट लिए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.”
Congratulations #TeamIndia for the victory in opposition to Pakistan in Asia Cup.
Centuries from Virat Kohli and Okay L Rahul stored the mammoth rating of 356/2. Then Kuldeep Yadav took 5 wickets in simply 25 runs and performed a vital function in India’s victory. pic.twitter.com/HT9Qyhp0bF
— Ashok Chavan (@AshokChavanINC) September 11, 2023
ये भी पढ़ें-
UNSC में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का दावा और मजबूत, जी-20 के लिए दिल्ली आए नेताओं ने की पैरवी
