S Jaishankar On India Canada Row: भारत और कनाडा विवाद पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक बार फिर दो टूक कहा है कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमने अमेरिकी नेताओं जैक सुलिवन और एंटनी ब्लिंकन से कहा कि कनाडा चरमपंथी तत्वों को पनाह देता है और हमारे राजनयिक असुरक्षित हैं.
VIDEO | “Canadian PM made some allegations. Our response was that allegations weren’t consistent with our policy. This has been the issue of friction with Canada for many years which became dormant for few years,” says EAM @DrSJaishankar on India-Canda row over difficulty of… pic.twitter.com/hLeo03xJSW
— Press Trust of India (@PTI_News) September 29, 2023
वाशिंगटन डीसी में हडसन इंस्टीट्यूट में बात करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-कनाडा विवाद पर कहा, ”कनाडाई प्रधानमंत्री ने पहले निजी तौर पर और फिर सार्वजनिक रूप से कुछ आरोप लगाए और हमने उनको दोनों तरीकों निजी और सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया दी. वह जो आरोप लगा रहे थे वो हमारी नीति के अनुरूप नहीं थे. अगर उनके, उनकी सरकार के पास कुछ प्रासंगिक और विशेष था जिसे वे चाहते थे कि हम देखें तो हम उस पर विचार करने के लिए तैयार थे. अब इस समय वो बातचीत यहीं है…”




