Holi 2024 Live Updates: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम, रंग-गुलाल लगा लोगों ने दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं

0
91

<sturdy>Holi 2024 Updates:</sturdy> देशभर में आज (25 मार्च) को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. रंगों के इस त्योहार को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. रविवार (25 मार्च) को लोगों ने भक्तिभाव के साथ होलिका दहन किया और फिर होली की शुरुआत हो गई. लोगों को एक-दूसरे के ऊपर रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए देखा गया. देश के अलग-अलग हिस्सों में होली का जश्न मनाया जा रहा है.

होली के मौके पर रविवार देर रात तक लोगों को दिल्ली से लेकर मुंबई तक के बाजारों में खरीददारी करते हुए देखा गया. किसी ने गुलाल खरीदे तो कोई गुजिया खरीदने के लिए बाजार में पहुंचा हुआ था. लोगों की खरीददारी पूरी हो चुकी है और सुबह से ही लोग जश्न के माहौल में डूब चुके हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि लोग किस तरह एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होली की पूर्वसंध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि होली हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है. होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है. उन्होंने कहा कि होली के विभिन्न रंग हमारे देश की विविधता का प्रतीक हैं. यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावनाओं को बढ़ावा देता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं, स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए. देश में सोमवार को होली मनाई जा रही है, जबकि कुछ हिस्सों में मंगलवार को होली का त्योहार मनाया जाएगा.