Election Fact Check actress manisha koirala hindu nation nepal video fake

0
95


Manisha Koirala Hindu Nation Fact Check: लोकसभा चुनाव के बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का एक इंटरव्यू् वायरल हो रहा है. इस वीडियो को मौजूदा लोकसभा चुनाव से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस मनीषा कोइराला नेपाल को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में दर्जा देने और भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान धर्मनिर्पेक्षता को अपनाने की आलोचना कर रही हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @coolfunnytshirt नाम के यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “मनीषा कोइराला हिंदू राष्ट्र का समर्थन कर रही हैं और सुझाव दे रही हैं कि कैसे वामपंथी/कम्युनिस्ट और कांग्रेस का लोकतंत्र नेपाल को नष्ट कर रहा है.” इन वीडियो के पड़ताल में बूम ने पाया कि यह नवंबर 2022 का है और मौजूदा लोकसभा चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं है.

इंटरव्यू में मनीषा कोइराला नेपाल को लेकर बात कर रही हैं

वायरल वीडियो में एक इंटरव्यू दिखाया गया है, जिसमें मनीषा कोइराला को नेपाल के हिंदू राष्ट्र को लेकर बात करते सुना जा सकता है. वह इस बारे में बात करती हैं कि कैसे नेपाल हमेशा से एक हिंदू राष्ट्र रहा है और कैसे यह उसकी पहचान का एक हिस्सा था.

उस इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने कहा, “हमारे देश में (नेपाल) धर्म को लेकर कभी लड़ाई नहीं हुई. यहां कोई जंग नहीं हुआ, कोई हत्या नहीं हुई. हम एक शांतिपूर्ण हिंदू राष्ट्र थे , जिसमें कोई जंग नहीं था. इसे क्यो हटाया गया.” उन्हें नेपाल को धर्मनिरपेक्ष देश बनना एक साजिश जैसा लगा था.

फेसबुक पर एक अन्य यूजर ने लिखा, “मनीषा कोइराला बिल्कुल सही हैं. यह नेपाल में हिंदू राजशाही को समाप्त करने और पहाड़ी क्षेत्र को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के लिए इसे एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनाने की कम्युनिस्टों और मिशनरियों की साजिश थी.” यहां देखें पोस्ट.

साल 2022 का है वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे इस पोस्ट को लेकर बूम ने पड़ताल की और पाया कि यह वीडियो साल 2022  का है और मौजूदा लोकसभा चुनाव से जोड़कर इसे गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है. इस वीडियो के फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर टिकटॉक पोस्ट का लिंक मिला.

इसके बाद यूट्यूब पर कीवर्ड खोजने पर 16 नवंबर 2022 का एक पोस्ट वीडियो मिला, जिसे एक नेपाली चैनल योहो टेलिविजन ने अपलोड किया था. यह मनीषा कोइराला का पूरा इंटरव्यू है, जिसका हिस्सा काटकर वायरल किया जा रहा है. इस वीडियो में 20:42 मिनट पर मनीषा कोइराला वही बोल रही हैं, जो वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया जा रहा है. 

यहां देखिए असली वीडियो

एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने यह इंटरव्यू नेपाल में 20 नवंबर को हुए आम चुनाव से कुछ दिन पहले दिया था और यह पहला मामला नहीं है जब उन्होंने नेपाल की धर्मनिरपेक्ष स्थिति पर अपनी नाराजगी व्यक्त की हो. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मनीषा कोइराला ने साल 2010 में भी कहा था कि नेपाल में धर्म के मुद्दे पर कभी कोई विवाद नहीं था. 

Disclaimer: This story was initially printed by boomlive and republished by ABP Live Hindi as a part of the Shakti Collective.

ये भी पढ़ें :  Election Fact Check: लोकसभा चुनाव के बीच हिंदुओं के खिलाफ नफरत भरे भाषण देते मौलवी का वीडियो वायरल, जानें क्या है सच्चाई