Cyberabad Police Action on VIP Rave Party Farmhouse in Janwada Organiser Raj Pakala brother in law of BRS working president KTR

0
45


Cyberabad Rave Party:  साइबराबाद एसओटी पुलिस ने जनवाड़ा के एक आलीशान फार्महाउस में एक वीआईपी रेव पार्टी (VIP Rave Party) का भंडाफोड़ किया. इस रेव पार्टी के आयोजन में बीआरएस (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर के साले राज पकाला भी शामिल हैं. पार्टी में डीजे की तेज आवाज के साथ लोग नाचते-गाते नजर आए. इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब और ड्रग्स जब्त किए.

ड्रग टेस्ट से हुआ बड़ा खुलासा
पार्टी में शामिल लोगों का ड्रग्स टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें से एक व्यक्ति कोकीन के लिए पॉजिटिव पाया गया है. इस मामले में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि इस रेव पार्टी के आयोजक और शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके. 

पुलिस ने किया एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज 
साइबराबाद पुलिस को जैसे ही इस पार्टी के बारे में भनक लगी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने इस पार्टी में शामिल लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस का कहना है उन्होंने पार्टी स्थल से विदेशी शराब की बोतलें जब्त कीं. इसके बाद शराब की सभी बोतलें एक्साइज पुलिस को सौंप दी गई है, और इस पर एक्साइज एक्ट (Excise Act) की धारा 34 के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि फार्महाउस के मालिक और आयोजक पर भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. 

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और पार्टी में शामिल अन्य लोगों की गतिविधियों की भी जांच की जाएगी. यह घटना न केवल स्थानीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह एक बड़े सामाजिक मुद्दे की ओर भी इशारा करती है. 

ये भी पढ़ें: ‘मथुरा में अयोध्या जैसा कुछ करने की जरूरत नहीं’, कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर बोले RSS के दत्तात्रेय होसबाले