Chandrayaan 3 Landing on Moon: भारत के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) ने बुधवार (23 अगस्त) को चांद के साउथ पोल पर उतरने में सफलता हासिल की है. चांद के इस हिस्से पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है. चांद के साउथ पोल (South Pole) पर जाने में आज तक कोई भी सफल नहीं हो पाया. इसरो (ISRO) ने विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) के बाद पहली फोटो शेयर की है.
इसरो ने ट्वीट कर लिखा, (*3*) इस सफलता के साथ भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है. भारत चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन गया है.
“भारत अब चांद पर है”
चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग के तुरंत बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता हसिल कर ली है. भारत अब चांद पर है. पीएम मोदी भी लैंडिंग के कार्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े हुए थे.
Chandrayaan-3 Mission:
Updates:The communication hyperlink is established between the Ch-3 Lander and MOX-ISTRAC, Bengaluru.
Here are the photographs from the Lander Horizontal Velocity Camera taken throughout the descent. #Chandrayaan_3#Ch3 pic.twitter.com/ctjpxZmbom
— ISRO (@isro) August 23, 2023
पीएम मोदी ने भी दी बधाई
पीएम मोदी इस उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि जब हम अपनी आंखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है. ऐसी ऐतिहासिक घटनाएं राष्ट्रीय जीवन की चिरंजीव चेतना बन जाती है.
देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि ये पल अविस्मरणीय है, ये क्षण अभूतपूर्व है, ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है. ये क्षण नए भारत के जयघोष का है. ये क्षण मुश्किलों के महासागर को पार करने का है. ये क्षण जीत के चंद्र पथ पर चलने का है. ये क्षण 140 करोड़ धड़कनों के सामर्थ्य का है. ये क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है.
ये भी पढ़ें-
Chandrayaan 3: ‘बधाई…’, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर NASA, ESA और UKSA जैसी स्पेस एजेंसियों ने क्या कुछ कहा?