Chandrayaan 3 Moon Video: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार (24 अगस्त) को चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई लैंडिंग के समय की वीडियो जारी की है. इसरो ने ट्वीट (X) किया कि लैंडर इमेजर कैमरे ने टचडाउन से ठीक पहले चंद्रमा की ये तस्वीरें खींची थी.
इसरो के चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने बुधवार शाम को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी. इसी के साथ चांद के हिस्से पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया. इस वीडियो में चांद की सतह पर गहरे-गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं. जब लैंडर नीचे उतर रहा था, ये तबका वीडियो है.
चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने मिशन ऑपरेशन कंप्लेक्स (एमओएक्स), इस्ट्रैक को मैसेज भेजा है, “चंद्रमा पर चलना शुरू.” इससे पहले इसरो ने बताया था कि मिशन की सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हो रही हैं और सभी प्रणालियां सामान्य हैं. लैंडर मॉड्यूल पेलोड ILSA, RAMBHA और ChaSTE शुरू हो गए हैं.
Here is how the Lander Imager Camera captured the moon’s picture simply previous to landing. pic.twitter.com/PseUAxAB6G
— ISRO (@isro) (*3*)August 24, 2023
ये भी पढ़ें-
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 की जरूरत क्या है और विपक्ष को इससे ऐतराज क्यों? जानिए सबकुछ