Chandrayaan 3 Mission: चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) चांद की सतह पर घूम रहा रहा है. रोवर लगातार चांद से अहम जानकारी जुटा रहा है और चांद की तस्वीरें भी ले रहा है. इसी बीच रोवर ने अब विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की भी फोटो ली है जिसे बुधवार (30 अगस्त) को इसरो (ISRO) ने शेयर किया.
इसरो ने ट्वीट (अब एक्स) कर बताया, “सीमाओं से परे, चंद्रमा के दृश्यों के पार- भारत के रोवर के लिए कोई सीमा नहीं है. एक बार फिर, प्रज्ञान ने विक्रम को अपने कैमरे में कैद किया. ये तस्वीर बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास लगभग 15 मीटर की दूरी से ली गई थी. NavCams का डेटा SAC/ISRO, अहमदाबाद की ओर से संसाधित किया जाता है.”
सुबह भी जारी की थी विक्रम की तस्वीर
इससे पहले दिन में भी इसरो ने विक्रम लैंडर की एक फोटो जारी की थी जो रोवर ने ली थी. इसरो ने बताया था कि ये तस्वीर रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा (नैवकैम) से ली गई. स्पेस एजेंसी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “स्माइल प्लीज (कृपया मुस्कराएं), प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर खींची.” ये फोटो बुधवार सुबह 7:35 बजे ली गई थी.
Beyond Borders, Across Moonscapes:
India’s Majesty is aware of no bounds!.Once extra, co-traveller Pragyan captures Vikram in a Snap!
This iconic snap was taken right now round 11 am IST from about 15 m.
The knowledge from the NavCams is processed by SAC/ISRO, Ahmedabad. pic.twitter.com/n0yvXenfdm
— ISRO (@isro) August 30, 2023
चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर रचा था इतिहास
गौरतलब है कि, चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग की थी. इससे पहले चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई नहीं पहुंचा था. लैंडर मॉड्यूल विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से लैस है. लैंडर और रोवर को एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) तक काम करने के लिए विकसित किया गया है.
ये भी पढ़ें-
राहुल, नीतीश, ममता, केजरीवाल, उद्धव और अखिलेश…पीएम चेहरे पर MVA ने कहा- ‘हमारे पास तो कई हैं, BJP में सिर्फ एक’

