<p fashion="text-align: justify;"><sturdy>Bihar Political Crisis Live Updates:</sturdy> बिहार में भले ही तापमान गिर रहा है, लेकिन राजनीतिक तापमान बढ़ता ही जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए के साथ जा सकते हैं. इस बात की चर्चाएं जोरों पर हैं. 2022 में एनडीए का दामन छोड़कर महागठबंधन में आने वाले नीतीश कुमार का डेढ़ साल के भीतर ही इससे मोहभंग हो गया है और कहा जा रहा है कि वह कुछ दिनों में बीजेपी के साथ गठबंधन कर लेंगे. </p>
<p fashion="text-align: justify;">नीतीश कुमार महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि अगर उनकी पार्टी जेडीयू बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ती है तो इसका ज्यादा फायदा नहीं होने वाला है. नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की तरफ से सीट बंटवारे को लेकर की जा रही देरी को लेकर भी नाराज चल रहे हैं. अगर नीतीश पाला बदलकर एनडीए के साथ जाते हैं, तो वो नौवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ भी ले सकते हैं. नई सरकार में दो डिप्टी सीएम भी हो सकते हैं. </p>
<p fashion="text-align: justify;">हालांकि, महागठबंधन छोड़ने को लेकर अभी तक नीतीश की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि नीतीश कुमार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पांच बार फोन भी किया. मगर जेडीयू नेता ने लालू से बात नहीं की. आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोझ झा ने शुक्रवार को नीतीश कुमार से गुजारिश भी की थी कि उन्हें मीडिया के सामने आकर सभी आशंकाओं को साफ कर देना चाहिए. </p>
<p fashion="text-align: justify;">बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को ये भी कहा कि केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से जो फैसला किया जाएगा, उसे बीजेपी के राज्य के नेता स्वीकार करेंगे. सिन्हा ने बताया कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व में बिहार में हो रहे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है. उसकी तरफ से जो फैसला लिया जाएगा, उसे पार्टी स्वीकार करेगी. बीजेपी नेताओं की तरफ से भी हालिया घटनाक्रम को लेकर बयानबाजी की जा रही है. </p>
