Asaduddin Owaisi on Narendra Modi: न मोदी से डरना, न शाह से डरना…तुमको कह रहा हूं सिर्फ अल्लाह से खौफ खाना- बोले ओवैसी

0
206


Asaduddin Owaisi on Narendra Modi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वह अल्लाह के सिवाय किसी से नहीं डरते हैं. एआईएमआईएम चीफ की ओर से बुधवार (17 जनवरी, 2024) को माइक्रो ब्लॉगिंग मंच एक्स (पूर्व में टि्वटर) पर एक वीडियो पोस्ट किया गया. उन्होंने इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा था- हम सिर्फ जमीन-ओ-आसमान को बनाने वाले से (अल्लाह के संदर्भ में) से डरते हैं. बाकी किसी से भी नहीं डरते हैं.

 

उन्होंने इस दौरान जो क्लिप शेयर की थी, उसमें वह पुरानी जनसभा के दौरान शायराना अंदाज में कहते नजर आए- हम सिर्फ जमीन-ओ-आसमान को बनाने वाले से (अल्लाह के संदर्भ में) से डरते हैं. बाकी किसी से भी नहीं डरते हैं. जो मैं गुनहगार हूं, खताकार हूं, सियाकार हूं…मैं क्या हूं, मेरे रब को मालूम मगर मैं सिर्फ अल्लाह से डरता हूं और तुमको भी बोलने आया हूं कि न मोदी से डरना, न शाह से डरना और न हुकूमत से डरना…किसी से नहीं डरना. सिर्फ अल्लाह से डरना.

यह रहा ओवैसी का X पोस्टः