Anurag Thakhur On Congress Says Sonia Gandhi And Rahul Gandhi Gives Permission To Destroy Indian Constitution

0
99


BJP Attacks On Congress: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार (15 सितंबर) को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने अपने कुछ लोगों को ये अनुमति दे रखी है कि देश के संविधान को बर्बाद कैसे करना है. उन्होंने ये भी कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें देश की तरक्की हजम नहीं हो रही है. इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि मोहब्बत की दुकान की जगह उन्होंने नफरत का मेगा मॉल खोला है. इस पर कांग्रेस ने भी पटलवार किया.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, “बीजेपी के साथियों के साथ यही समस्या है जो हमेशा मोहब्बत का मतलब ही नहीं समझते. मोहब्बत का मतलब सम्मान और प्यार होता है. कांग्रेस और इंडिया गठबंधन सभी धर्मों, सभी जातियों, सभी समुदायों, समाज के सभी वर्गों का सम्मान करते हैं. अनुराग को हमें राष्ट्रवाद या मोहब्बत पर भाषण नहीं देना चाहिए.”

वहीं बीजेपी नेता ने कहा था, “देश के विकास के कुछ लोग खुश नहीं हैं. वो संविधान को बर्बाद कर देना चाहते हैं. राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने ऐसे लोगों को परमीशन दे रखी है. संविधान में यह कहीं नहीं कहा गया है कि किसी को किसी भी धर्म को अपमानित करने का अधिकार है.” इससे पहले अनुराग ठाकुर ने गुरुवार (14 सितंबर) को भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी को सनातन धर्म पर शर्म आती है और वो इसे खत्म कर देना चाहती है.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा, “कुछ लोग मोहब्बत की दुकान खोलने गए थे. इसकी जगह उन्होंने नफरत का मेगा मॉल बना लिया है. कुछ लोग हिंदुओं का अस्तित्व मिटाना चाहते हैं और सनातन धर्म को कुचलना चाहते हैं. दुनियाभर में जाकर भारत के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन अब उनके मुंह में दही जम गई है.”

‘सनातन धर्म से शर्माते हैं कांग्रेसी’

राजस्थान के भीलवाड़ा के शाहपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेसियों को सनातन धर्म से शर्म से आती है. वो सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहते हैं. हिंदुओं का अपमान करना चाहते हैं. बाबा साहेब अंबेडकर के दिए संविधान को कुचलना चाहते हैं. हर दिन कांग्रेस और उसका समर्थन वाले नेता कहते हैं कि वो सनातन धर्म को खत्म देंगे. अब उन लोगों ने पत्रकारों का भी बॉयकाट और शिकायतें दर्ज कराना शुरू कर दी हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘I.N.D.I.A कर रहा सनातन को मिटाने की कोशिश’, बीजेपी के आरोप पर गठबंधन बोला- कर रहे बदनाम, पढ़ें पूरा विवाद