AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी हमलावर, दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल

0
3


दिल्ली के भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार (20 फरवरी) को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए. इस बाद के बाद से बवाल बढ़ता जा रहा है. बीजेपी आज शनिवार (21 फरवरी) को देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है.

AI समिट में हंगामा करने के विरोध में बीजेपी आज दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता देशद्रोही राहुल गांधी माफी मांगे के पोस्ट लेकर विरोध कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए अकबर रोड को दिल्ली पुलिस ने दो लेयर की बैरीकेड लगाकर बंद कर दिया. गुस्साए बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को तोड़ दिया. इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष विनोद सचदेवा के अलावा सांसद मनोज तिवारी भी शमिल हुए.


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here