ABP Cvoter Snap Poll Women Reservation Should There Be A Quota For OBC Women In The Women Reservation Bill

0
84


ABP Cvoter Snap Poll Live: हाल ही में खत्म हुए संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) बिल पार्लियामेंट में पेश किया गया था. बिल पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से आसानी से पारित हो गया.  इस मुद्दे पर ABP न्यूज के लिए सीवोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. सर्वे में जानने की कोशिश की गई है कि क्या महिला आरक्षण बिल में OBC समुदाय की महिलाओं के लिए भी रिजर्वेशन होना चाहिए था?

इस सवाल के जवाब में 52 प्रतिशत लोगों ने ‘हां’ में जवाब दिया है, जबकि 30 फीसदी लोगों का मानना है कि ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण नहीं होना चाहिए. वहीं 18 प्रतिशत लोग इस सवाल के जवाब में असमंजस की स्थिति में रहे यानी उन्होंने इस सवाल का जवाब कुछ कह नहीं सकते के तौर पर दिया.

क्या OBC वर्ग की महिलाओं के लिए भी महिला आरक्षण बिल में कोटा होना चाहिए था?
हां- 52
नहीं- 30 
कह नहीं सकते- 18

नोट: ABP न्यूज के लिए सी वोटर ने ये सर्वे किया है. इस सर्वे में 5 हजार 403 लोगों की राय ली गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. सर्व के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है.