बजट सत्र के दौरान सदन में अभी भी गतिरोध बना हुआ है. इसकी मुख्य वजह सोमवार को भी बजट पर चर्चा होनी थी, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अन्य मुद्दों पर बोलने की परमिशन नहीं दी गई. आखिर में सदन दो बार स्थगन के बाद फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया. लेकिन इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी. यह वीडियो था, कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का, जिसमें वह व्हीलचेयर पर नजर आए.
इससे पहले उनसे गुरुवार को जब मीडिया ने व्हीलचेयर पर संसद में आने की वजह पूछी थी, तो उन्होंने इसकी जानकारी दी थी. मीडिया के साथियों ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा था कि क्या उन्हें किसी की नजर लग गई है. इस पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘कहीं न कहीं मुझे नजर तो लगी है. लेकिन अपना काम ऐसे ही करता रहूंगा.’
शशि थरूर कुछ वक्त पहले संसद की सीढ़ियों से गिर गए थे. इससे उनके पैर में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया. इस वजह से वो सोमवार को भी सदन में व्हीलचेयर पर पहुंचे.
व्हीलचेयर पर निलंबित सांसदों के प्रदर्शन में भी पहुंचे थरूर
पूरे सत्र के लिए बाहर किए गए 7 कांग्रेस और एक मकपा सांसद भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. लेकिन इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा ने तब जोर पकड़ा, जब कांग्रेस के तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर भी पहुंचे. इसमें जो सबसे खास बात रही, कि इस विरोध प्रदर्शन में शशि थरूर व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए. वह व्हीलचेयर पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे सांसदों को समर्थन किया. इस दौरान मकर द्वार पर इन सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इनके हाथों में बैनर भी नजर आए. जिनपर लिखा था, ‘यू कैन सस्पेंड अस, बट यू कैन नॉट साइलेंस अस’, यानी कि आप हमें निलंबित कर सकते हैं, लेकिन चुप नहीं करा सकते.
मैं बजट पर बोलने आया था: शशि थरूर
वहीं, शशि थरूर जब व्हील चेयर पर पहुंचे तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया. उनसे कई सवाल किए, जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं बजट पर बोलने आया था. ऐसा लगता है कि सरकार और लोकसभा स्पीकर सदन चलाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. मैं दोपहर 2 बजे फिर आऊंगा, सदन में बोलने की कोशिश करूंगा. वित्तमंत्री तो सदन में बैठे ही नहीं थे. मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि सदन स्थगित हो जाएगा. इसके अलावा उन्होंने ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर कहा कि यह मेरे हाथ में नहीं है. आप इस बारे में हाई कमान से पूछ सकते हैं.’
#WATCH | Delhi: Congress MP Shashi Tharoor says, “I came to speak on the Budget, but it looks like the government and the Lok Sabha Speaker are not interested in running the House. I will come again at 2 PM and try to speak in the House. The Finance Minister was not even sitting… pic.twitter.com/ZjW7x5Ddro
— ANI (@ANI) February 9, 2026
इन 8 कांग्रेस सांसदों को किया गया है निलंबित
लोकसभा से 8 सांसद सदस्य को निलंबित किया गया है. 3 फरवरी को राहुल गांधी की स्पीच के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला था. इसमें 7 कांग्रेस सांसद थे, और एक मकपा सांसद जिन्हें पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. इनपर संसद की मर्यादा के अनुरुप व्यवहार न करने का आरोप लगा. इन सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और मकपा के एस. वेंकटेशन हैं.


