Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले में सताई गई पीड़िता रेखा पात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया और उनका हाल-चाल जाना. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उन्हें इस लोकसभा चुनाव में Basirhat सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाया है.
पीएम मोदी ने मंगलवार (26 मार्च, 2024) को रेखा से जब फोन पर बात की तो यह भी पूछा कि स्थानीय स्तर पर उनका चुनावी कैंपेन कैसा चल रहा है. वहां किस प्रकार की तैयारियां हैं, किस तरह उन्हें समर्थन मिल रहा है और वह क्या कर रही हैं.