'शहादत के बाद भेदभाव क्यों?', नासिक में अग्निवीरों के बलिदान पर राहुल गांधी ने PM मोदी से पूछा सवाल

0
66



<p fashion="text-align: justify;">नासिक आर्टिलरी सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर – गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शित – का निधन एक दर्दनाक घटना है. उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिनका जवाब देने में BJP सरकार असफल रही है.</p>
<p fashion="text-align: justify;">राहुल गांधी ने पूछा, "क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा, जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो? अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की ज़िम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?"</p>
<p fashion="text-align: justify;">(ये डेवलपिंग स्टोरी है.)</p>