PM Modi Talks Rajmata Amrita Roy: पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. पीएम मोदी ने अमृता रॉय से बातचीत में कहा कि वह गरीबों को उनसे लूटे गए और ईडी के जब्त धन को लौटाने के लिए काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने अमृता रॉय से फोन पर बात करने के दौरान विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी निशाना साधा. उन्होंने बिना नाम लिए कहा, ”एक तरफ बीजेपी की प्रतिबद्धता है कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हो. वहीं दूसरी तरफ सभी भ्रष्टाचारी एक दूसरे को बचाने के लिए एक हो गए हैं.” उन्होंने इस दौरान विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के लिए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देगी.