महाराष्ट्र के पुणे में CBI का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, MES के दो अधिकारी 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
1



(*2*)

Show Quick Read

Key factors generated by AI, verified by newsroom

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार (6 फरवरी, 2026) को महाराष्ट्र के पुणे में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. सीबीआई ने पुणे के खड़की स्थित मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) के दो अधिकारियों को रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अधिकारियों में असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर ई/एम-II सुनील निकम और जूनियर इंजीनियर ई/एम-II सुरेश म्हस्के शामिल हैं.

दोनों अधिकारियों ने 6 लाख रुपये की मांगी थी रिश्वत

CBI ने मंगलवार (3 फरवरी, 2026) को दर्ज शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था. शिकायतकर्ता, जो एक निजी कंपनी की ओर से पावर ऑफ अटॉर्नी धारक है और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) के ठेके का काम कर रहा है, ने आरोप लगाया कि काम पूरा होने और कंप्लीशन सर्टिफिकेट जमा करने के बावजूद भुगतान रोक दिया गया. आरोप है कि भुगतान जारी करने के बदले अधिकारियों ने 6 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की.

जाल बिछाकर जूनियर इंजीनियर को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता के साथ बातचीत के बाद आरोपियों ने पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपये लेने पर सहमति जताई थी. इसके बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार (5 फरवरी, 2026) को ट्रैप बिछाया और जूनियर इंजीनियर को शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. रिश्वत की रकम उसके कार्यालय से बरामद की गई. इस भ्रष्टाचार की साजिश में भूमिका पाए जाने पर सीबीआई के अधिकारियों ने असिस्टेंट गैरीसन इंजीनियर को भी गिरफ्तार किया.

सीबीआई ने छापेमारी में बरामद की करीब 2 लाख की नकद राशि

इसके बाद सीबीआई के अधिकारियों ने आगे की कार्रवाई करते हुए MES के दोनों आरोपी अधिकारियों के आवास और कार्यालय परिसरों में तलाशी भी ली. जहां से अधिकारियों ने संबंधित दस्तावेजों के साथ 1,88,500 रुपये की नकद राशि भी बरामद की, जिसका आरोपियों की ओर से संतोषजनक हिसाब नहीं दिया जा सका. वहीं, फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः ‘नाली सफाई के लिए भी मोदी जी से पूछना पड़ेगा?’, निजामाबाद में CM रेवंत रेड्डी का सांसद धर्मपुरी पर बड़ा हमला


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here