भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को किया तलब, विदेश मंत्रालय ने इस मामले में दिया यूनुस सरकार को दो टूक जवाब

0
16


भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद नूरल इस्लाम को तलब किया. बांग्लादेश के आंतरिक मामलों के लिए भारत के खिलाफ बयानबाजी के मुद्दे को लेकर उन्हें बुलाया गया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 7 फरवरी, 2025 को शाम 5:00 बजे उन्हें बुलाया गया था. उन्हें यह बताया गया कि भारत बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध चाहता है, जिसे हाल की उच्च-स्तरीय बैठकों में कई बार दोहराया गया है.

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह अफसोसजनक है कि बांग्लादेश के अधिकारियों की ओर से दिए गए बयान भारत को नकारात्मक दिखाता है. वे बांग्लादेश के आंतरिक सरकार आंतरिक मुद्दों के लिए भी हमें जिम्मेदार ठहराते हैं.” हसीना ने बुधवार को एक ऑनलाइन संबोधन में अपने समर्थकों से बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया था.

उन्होंने यूनुस सरकार पर असंवैधानिक तरीके से सत्ता हथियाने का आरोप लगाया. हसीना के संबोधन से पहले ही हजारों प्रदर्शनकारियों ने उनके पिता और बांग्लादेश के संस्थापक नेता मुजीबुर रहमान के घर को ध्वस्त कर दिया और आग लगा दी। हसीना के भाषण के बाद भी हिंसा जारी रही. इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि शेख हसीना का बयान उनका निजी बयान है, उससे भारत का कोई लेना देना नहीं है.

(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)