बेंगलुरु के रेस्तरां में विस्फोट, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

0
73


Blast In Bengaluru: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट हो गया. इस घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए. घायलों में तीन कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे एक बैग में रखी किसी चीज में विस्फोट हो गया.

बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे गए हैं. यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है. रेस्टोरेंट में 3 लोग काम कर रहे थे. खाना खाने आई एक महिला समेत चार लोग घायल बताए जा रहे हैं.