फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. मंगलवार (17 फरवरी) को मुंबई के लोकभवन में मैक्रों की प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के साथ मुलाकात हुई. इससे पहले मैक्रों ने मुंबई दौरे के दौरान कला और सांस्कृति से जुड़ी दिग्गज हस्तियों के साथ मुलाकात की. इसमें बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल रहे, जिसमें अनिल कपूर से लेकर मनोज बाजपेयी का नाम शामिल है.
अनिल कपूर ने मैक्रों से मुलाकात को लेकर किया पोस्ट
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. अनिल कपूर ने लिखा, ‘राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट के साथ सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के बीच मजबूत संबंध पर विचारों का आदान-प्रदान करते हुए एक प्रेरणादायक दोपहर बिताई. भारत और फ्रांस के लिए शुभकामनाएं. आने वाले समय में और भी कई कहानियां हैं जिन्हें अभी सुनाया जाना बाकी है.’
Spent an inspiring afternoon with President Emmanuel Macron and his gracious higher half, Brigitte exchanging ideas on cinema, tradition, and the highly effective bridge between India and France.
Here’s to India 🇮🇳 x France 🇫🇷
And to many extra tales ready to be informed.… pic.twitter.com/UkNzhcKxKG— Anil Kapoor (@AnilKapoor) February 17, 2026
किन हस्तियों ने की मुलाकात?
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के अलावा कला और संस्कृति जगत की कई हस्तियों ने मैक्रों से मुलाकात की. जिसमें शबाना आज़मी, मनोज बाजपेयी, जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी पुरस्कार विजेता संगीतकार रिकी केज शामिल हैं.
French President Emmanuel Macron meets personalities from the humanities and tradition world, together with Bollywood personalities Shabana Azmi, Anil Kapoor, Manoj Bajpayee, Zoya Akhtar, Richa Chadha and Grammy-winning music composer Ricky Kej, throughout his ongoing go to to Mumbai
Photos… pic.twitter.com/hH7kwTh5Pv
— ANI (@ANI) February 17, 2026
पीएम मोदी और मैक्रों की हुई मुलाकात
मुंबई के लोकभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. इसके बाद दोनों नेताओं ने ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई, उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें यह शहर बहुत पसंद आया और उन्होंने आज सुबह अपनी दौड़ का भी आनंद लिया.’
