New Justice Statue: सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की नई मूर्ति लगाई गई है. जजों की लाइब्रेरी में लगाई गई मूर्ति की खासियत यह है कि इसकी आंखों पर पट्टी नहीं बंधी है. परंपरागत मूर्ति की तरह इसके एक हाथ मे तराजू तो है पर दूसरे हाथ में तलवार की जगह भारत का संविधान है.
सांकेतिक रूप से देखा जाए तो कुछ महीने पहले लगी न्याय की देवी की नई मूर्ति साफ संदेश दे रही है कि न्याय अंधा नहीं है. वह संविधान के आधार पर काम करता है. ऐसा बताया जा रहा है कि यह मूर्ति चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की पहल पर लगाई गई है. हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि ऐसी और मूर्तियां लगाई जाएंगी या नहीं.
New Delhi: CJI Chandrachud Orders Changes to Supreme Court’s Justice Statue
Chief Justice of India, D.Y. Chandrachud, has directed adjustments to the statue of the Goddess of Justice on the Supreme Court. The statue’s conventional blindfold has been eliminated, symbolizing clear… pic.twitter.com/XBePehNg7k
— IANS (@ians_india) October 16, 2024



