नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना में 3 बच्चों समेत 15 की मौत, पीएम मोदी-राजनाथ सिंह ने जताया दुख

0
27


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना मे अब तक 15 लोगों की मौत हुई है. इनमें 3 बच्चे शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं. 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों. अधिकारी उन सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं जो इस भगदड़ से प्रभावित हुए हैं. 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बुरी खबर. रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण लोगों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 




LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here