Jaipur-Mumbai Train: भारतीय रेलवे ने जयपुर-मुंबई ट्रेन गोलीबारी के आरोपी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को लेकर बुधवार (2 अगस्त) को नया खुलासा किया. रेलवे ने कहा कि आरोपी की नियमित चिकित्सा जांच में कोई गंभीर मनोविकार नहीं पाया गया था.
रेलवे ने आगे कहा कि जहां तक आरोपी चेतन सिंह के मानसिक स्थिति खराब होने की बात उसके इसको लेकर जांच निजी स्तर पर कराई होगी. इसके बारे में उसने किसी को नहीं बताया.
चलती ट्रेन में अपने वरिष्ठ सहकर्मी और तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आरपीएफ के कांस्टेबल चेतन सिंह को मंगलवार (1 अगस्त) को सात अगस्त तक राजकीय रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है.


