कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में चल रहे टेक फेस्ट के दौरान भगदड़ मचने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 46 लोगों के घायल हो गए. घटना उस समय हुई, जब टेक फेस्ट में गीत समारोह चल रहा था.

मृतकों में दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं. मृतक की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में 2000 से अधिक छात्र पढ़ते हैं.

<sturdy>ध्वनि बानुशाली कर रही थीं परफॉर्म
</sturdy>यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय टेक फेस्ट का आयोजन किया गया था और आज इसका आखिरी दिन था. यह हादसा तब हुआ जब गायिका निखिता गांधी/ध्वनि बानुशाली परफॉर्म कर रही थीं.

<sturdy>स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज का बयान
</sturdy>हादसे को लेकर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था की गई है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो लड़के और दो लड़कियां हैं.

<sturdy>बारिश से बचने की कोशिश कर रहे थे छात्र
</sturdy>इंडिया टुडे के मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बारिश हो गई थे. इसके चलते छात्र बारिश से बचने के लिए अचानक मंच के सामने की ओर दौड़ पड़े. इससे वहां भीड़ बढ़ गई और फिर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

<sturdy>यह भी पढ़ें- Silkyara Tunnel collapse: सुरंग के मलबे में फंसी अमेरिकी ड्रिलिंग मशीन, काटने के लिए मंगाया गया प्लाज्मा कटर, जानें ये क्या है?</sturdy>