केंद्र और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच 22 फरवरी को फिर होगी बैठक, शिवराज सिंह चौहान भी रहेंगे मौजूद

0
20


शंभू और खनौरी सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच 22 फरवरी 2025 को चंडीगढ़ में महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में बातचीत होगी. इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने किसानों की मांगों को रखा जाएगा.

संयुक्त किसान मोर्चा और केएमएम के 28 किसान नेताओं की शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को केंदीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ चंडीगढ़ में बैठक हुई थी, जिसमें एमएसपी समेत 11 मुद्दों का जिक्र किया गया था. साढ़े तीन घंटों तक चली इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला था. किसानों ने चेताया था कि केंद्र सरकार एमएसपी गारंटी की मांग को हल्के में न ले.

किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी 2024 से एमएसपी को लेकर गारंटी का कानून समेत अन्य मागों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 14 फरवरी को हुई बैठक सकारात्मक बताया था. प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्होंने किसान नेताओं की मांगें सुनी और बजट में उनके लिए लिए गए फैसलों के बारे में बताया. 

(ये स्टोरी अपडटे की जा रही है…)


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here