PM Modi Wishes LK Advani On Birthday: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज शुक्रवार (08 नवंबर) को जन्मदिन है. वो 97 साल के हो चुके हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनसे मिलने के लिए पहुंचे. पीएम मोदी ने एलके आडवाणी के आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. यह वर्ष और भी विशेष है, क्योंकि उन्हें हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया.”
VIDEO | PM Modi arrives on the residence of veteran BJP chief LK Advani, who turned 97 right this moment. pic.twitter.com/EYY414se25
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2024
पीएम मोदी ने की स्वस्थ जीवन की कामना
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के सर्वाधिक प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है. उनकी बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उन्हें हमेशा सम्मान दिया गया है. मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

