अनंतनाग में आतंकियों से एनकाउंटर में आर्मी कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

0
113


Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से एनकाउंटर में आर्मी कर्नल, मेजर और डीएसपी बुधवार (13 सितंबर) को शहीद हो गए. भारतीय सेना (Indian Army) ने ये जानकारी दी. इससे पहले पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के गाडोले इलाके में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ बुधवार सुबह शुरू हुई.

जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच में लगातार मुठभेड़ जारी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजौरी में बुधवार को ही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया. इससे राजौरी जिले के सुदूरवर्ती नारला गांव गांव में तीन दिन से जारी अभियान के दौरान मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.