अखिलेश यादव की किस बात पर भड़क गईं पल्लवी पटेल, फोन पर ही कहा- आप मजबूर कर रहे

0
86


Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जारी मतदान के बीच अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच फोन पर बहस हो गई. सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने पल्लवी पटेल से कहा कि समाजवादी पार्टी को उनके वोट की जरूरत नहीं हैं.

इस पर पल्लवी पटेल भड़क गई और कहा कि आप (अखिलेश यादव) उन्हें NDA में जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं. इसके साथ ही अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी का गठबंधन भी टूट गया है. सूत्रों के मुताबिक एक दिन के अंदर पल्लवी इसका ऐलान करेंगी.

सपा से नाराज चल रही हैं पल्लवी पटेल
यह डेवलमेंट ऐसे समय में हुआ है, जब राज्यसभा चुनाव के लिए हो रही वोटिंग के दौरान सपा के कई विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोटिंग का ऐलान किया है. इसे पार्टी में बागवत के दौर पर देखा जा रहा है. गौरतलब है कि पल्लवी पटेल जया बच्चन और आलोक रंजन को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज चल रही थीं.

सपा उम्मदीवार को वोट देने से किया इनकार
पल्लवी पटेल का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए पीडीए फॉर्मूले के तहत उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. इतना ही उन्होंने सपा प्रत्याशी को वोट देने से भी इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने सपा के पक्ष में वोट देने की बात कही थी.