दिल्ली को फिर दहलाने की साजिश रच रहा लश्कर, आतंकियों के निशाने पर चांदनी चौक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0
1


Delhi Terror Alert: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर संभावित आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन लश्कर के सदस्य लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं. खास तौर पर चांदनी चौक स्थित एक प्रमुख मंदिर उनके निशाने पर बताया जा रहा है. यह जानकारी खुफिया सूत्रों के हवाले से सामने आई है.

सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा IED हमले की योजना बना रहा है. बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.

इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं. लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इन इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास निगरानी रखी जा रही है. संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लश्कर के आतंकी देश के किसी बड़े मंदिर को निशाना बना सकते हैं. खासकर दिल्ली के चांदनी चौक के एक प्रमुख मंदिर पर खतरा हो सकता है. किसी भी संभावित हमले को रोकने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

10 नवंबर 2025 को हुआ था धमाका

10 नवंबर 2025 को शाम के समय दिल्ली के लाल किले के पास एक बड़ा धमाका हुआ था. इस धमाके में कई लोग घायल हुए थे. कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई थीं. इस घटना में कई लोगों की मौत भी हुई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. जांच में सामने आया था कि धमाका एक कार में हुआ था. यह कार धमाके से पहले करीब तीन घंटे तक लाल किला इलाके की पार्किंग में खड़ी रही थी.


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here