[ad_1]
PM Narendra Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के मंगलवार (22 अक्टूबर 2024) को रूस के कजान के लिए भारत से रवाना हो गए. वह सुबह करीब 7.40 बजे भारत से निकले हैं. वह दोपहर 1 बजे तक रूस पहुंच जाएंगे.
रूस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी सूचना दी. उन्होंने लिखा, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के कजान जा रहा हूं. भारत ब्रिक्स के लिए बहुत महत्व देता है, और मैं वहां विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर व्यापक चर्चा के लिए उत्साहित हूं. मैं वहां विभिन्न नेताओं से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं.
[ad_2]
