Lighting a beedi onboard a flight: मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को सहार पुलिस ने उड़ती फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यात्री की पहचान मोहम्मद फखरुद्दीन मोहम्मद अमरुद्दीन के तौर पर हुई है. शख्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.