दिल्ली में प्रदूषण की हालत भी ‘बेहद गंभीर श्रेणी’ में है. आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 478, जेएलएन में 465, आईजीआई एयरपोर्ट पर 465 और आईटीओ में 455 रिकॉर्ड किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, नॉर्थ राजस्थान, उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार (14 जनवरी) को घना कोहरा छाया रहेगा.


