Chandrayaan 3 Mission: Rover Has Successfully Traversed A Distance Of About 8 Meters Says ISRO

0
156


Chandrayaan 3 Rover Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 का रोवर प्रज्ञान (Pragyan Rover) चांद के दक्षिणी ध्रुव पर घूम रहा है. इसरो (ISRO) ने शुक्रवार (25 अगस्त) को ट्वीट (X) कर इस बारे में जानकारी दी.

इसरो ने लिखा, (*3*) 

रोवर के बाहर आने का वीडियो किया जारी

इससे पहले इसरो ने रोवर प्रज्ञान के लैंडर से बाहर निकलने का वीडियो भी जारी किया था जोकि लैंडर के इमेजर कैमरे में कैद हुई थी. भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने इतिहास रचते हुए बुधवार (23 अगस्त) को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी.

लैंडिंग के कुछ घंटे बाद बाहर आया था रोवर

लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर विक्रम लैंडर से बाहर आ गया था. इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रोवर के बाहर आने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “और इसी के साथ चंद्रयान-3 का रोवर, लैंडर से निकलकर इस तरह चंद्रमा की सतह पर चला.” 

दक्षिणी ध्रुव पर रचा था इतिहास

लैंडर मॉड्यूल ने 23 अगस्त को शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड किया था. इसी के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया था. साथ ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश भी बन गया था.

ये भी पढ़ें- 

चीनी राष्ट्रपति से पीएम मोदी की मुलाकात पर छिड़ा विवाद, राहुल गांधी बोले- ‘जमीन छीन ली और…’, BJP ने किया पलटवार